"एक बार फिर से भाजपा सरकार"
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : भारतीय जनता पार्टी प्रखंड टोंटो द्वारा दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बूथ- संख्या-265 बड़ा झीकपानी में दीवार लेखन कर "एक बार फिर से भाजपा सरकार" एवं कमल का फूल बनाया गया। प्रताप कटियार महतो द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओ, आम जनों को बताया गया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ सीधे हम सभी जनता को मिल रहा है।
आने वाले दिनों में और भी ऐसे कई योजनाएं भारत सरकार चलाने वाली है जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और उसे मुख्यधारा से जोड़ना है पूर्व की सरकारों के कार्यकाल को भी हम लोगों ने देखा है सभी सरकारों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है जबकि हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम हमारी सरकार कर रही हैं इसीलिए भाइयों बहनों मित्रों फिर से आने वाले 2024 के आम चुनाव में यहां से हमारे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाएं और मोदी जी के हाथ को मजबूत करें तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा और हमारे क्षेत्र का भी विकास होता रहेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष लेबेया लगुरी, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन तियू,सोदा खण्डाईत,अर्जुन दास,महेश्वर दास,प्रताप हाँसदा,चक्रधर हाँसदा,बादल दास,लक्ष्मण हाँसदा, सिंगराई हाँसदा, मोहन सिंह हाँसदा, भीमा हाँसदा, निराकर पान, मनोज दास,मिथुन दा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ADVERTISEMENT


