झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने जिला मुख्यालय में 6 सूत्री मांगों को लेकर निकाली विशाल रैली


सीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर निकाला विशाल रैली और सीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई यह रैली एसडीओ ऑफिस के निकट मुख्य सड़क से होते हुए समाहरणालय पहुंची। 



उपायुक्त कार्यालय के निकट रैली सभा में बदल गई । सभा में छात्र-छात्राओं ने 60/40 नियोजन नीति का विरोध किया। और कानून के दायरे में रहकर 90/10 की आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग की। मौके में प्रतिनिधि मंडल द्वारा 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया । जिसमे ओबीसी आरक्षण 7 जिलों में शून्य को वापस लेते हुए बिहार के तर्ज पर झारखंड राज्य में राज्य स्तर पर जातीय जनगणना के बाद सभी वर्गों के लिए जिला स्तर पर नियोजन के लिए आरक्षण रोस्टर निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावे झारखंड में स्थानीय छात्रों की उम्र सीमा में न्यूनतम 5 वर्ष का छूट देने की मांग सहित 6 सूत्री मांग शामिल है।

 आयोजित इस विशेष रैली व सभा में छात्र नेता देवेंद्र महतो,बसंत महतो,प्रकाश महतो, सूरज मंडल ,अपर्णा महतो, एमपी सरदार, मांगीलाल प्रवीण महतो, दीपक महतो सहित जिले के विभिन्न प्रखंड से आए छात्र छात्राएं शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post