अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण ने किया छऊ नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) को लेकर चल रही धार्मिक अनुष्ठान के तहत भक्त श्रद्धालुओं ने शुभघट का रश्म निभाया।
इससे पहले भक्तगण खरकाई नदी के माजणाघाट पहुंचे। स्नान के बाद " झरझर " की पूजा अर्चना की। मान्यता है कि भरत मुनि ने पृथ्वी में नृत्य शिक्षा देने के लिए और असुरों से रक्षा हेतु इंद्रदेव की स्मरण की थी। इंद्रदेव ने इन्हें बज्र के ताकत जैसे " झरझर " प्रदान की थी। परंपरा के अनुरूप भक्त श्रद्धालु पूजा-अर्चना के बाद शुभघट, " झरझर " लिए बाजार स्थित शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर में भगवान शिव (जगत नर्तक) की पूजा अर्चना कर शुभघट का रश्म निभाया। विभिन्न जाति के लोग इसमें शामिल थे।
दूसरी ओर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में हुई ग्रामीण सरायकेला छऊ नृत्य शैली प्रतियोगिता कार्यक्रम का अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। मौके में कलाकार,कला प्रेमी उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र के बाद ग्रामीण ' सरायकेला छऊ नृत्य ' मंडलियों ने अपना-अपना बेहतरीन प्रस्तुति दी।
चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में भाग लेने के लिए चयन हेतु आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा कई उत्कृष्ट नृत्य मंडली का चयन हुआ है।



