नल जल योजना कार्य में अनियमितता को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन और जांच कर कार्रवाई का किया मांग


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने खरसावां के कृष्णपुर पंचायत में नल जल योजना कार्य में अनियमितता को लेकर सरायकेला पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा एवं जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णपुर पंचायत के ग्राम पोटोबेड़ा सहित पंचायत के लगभग सभी गांव में नल जल योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। जिसमें संवेदकों के द्वारा कार्य में प्रयुक्त पाइप की गुणवत्ता बहुत ही निम्न एवं घटिया स्तर की है। जल मीनार के फाउंडेशन में प्रयुक्त छड़ भी मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही साथ कई ग्रामों में नए चापाकल के स्थान पर पुराने चापाकल प्रयोग किया जा रहा है। जो की जांच का विषय है। उन्होंने अविलंब कार्य की गुणवत्ता की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। 

प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी, वीरेंद्र नायक, प्रकाश महतो, सचिन हेंब्रम, सुरेंद्र ओमांग शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post