चाईबासा : आगामी 14, 15 एवं 16 अप्रैल 2023 को चक्रधरपुर में ट्राईबल फिल्म एकेडेमी(पीएनएसएस) के तत्वाधान में निर्धारित त्रिदिवसीय जनजातीय फिल्मोत्सव को लेकर आदिवासी कलाकारों ने आदिवासी हो समाज महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू चाईबासा में बैठक हुई।
कोल्हान स्तरीय फिल्मोत्सव कार्यक्रम सफल आयोजन हेतु तैयारी बैठक में ओढ़िशा और झारखंड राज्य के कलाकार शामिल हुए। ट्राईबल फिल्म एकेडेमी के प्रमुख प्रतिनिधि श्री मदन बोदरा ने मीडिया को जानकारी दिया कि कार्यक्रम का पहला दिन नारा हो,दूसरा दिन फोटो हो और अंतिम तीसरा दिन भगवान बिरसा मुंडा के नाम से समर्पित कार्यक्रम का संचालन होगा। श्री बोदरा ने बताया कि चक्रधरपुर में पहली बार कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।सभी आदिवासी कलाकार बंधु एवं स्थानीय सामाजिक संगठनों से सहयोग और आर्शीवाद अपेक्षित है ।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में चर्चा किया गया ।
पहला दिन आधुनिक डांस एवं फैशन शॉ कार्यक्रम होगा,जिसमें आधुनिक डांस कार्यक्रम का प्रभारी फूलमति सिरका और फैशन शॉ कार्यक्रम का प्रभारी मन्नु सुंडी होंगे ।
दूसरा दिन हो,मुंडा,संताल,उराँव एवं अन्य आदिवासी समुदाय का लोक नृत्य कार्यक्रम का संचालन होगा,जिसका प्रभारी श्याम बोबोंगा होंगे ।
तीसरा दिन सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह होगा । इस कार्यक्रम को भव्य एवं सुचारू रूप से संचालन करने के लिए स्क्रीनिंग कमिटि के दायित्वों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी कलाकारों का प्रोत्साहन,सम्मान तथा आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जोर डालने का प्रस्ताव लाया गया । फिल्म जगत के क्षेत्र में सामाजिक,राजनीतिक तथा सरकारी नीतियों से कलाकारों को जोड़ने में सामाजिक भूमिकाओं पर कार्यक्रम में प्रकाश डालने पर निर्णय लिया गया ।
इस अवसर पर श्याम बोबोंगा,सिकंदर चांपिया,मन्नु सुंडी,प्रकाश पुरती,महेन्द्र चांपिया,फूलमती सिरका,राजकुमार पुरती,लक्ष्मी बोदरा,दीपांजलि पिंगुवा,छोट बिहारी हेम्ब्रम,अक्षय सिंह,संजय कुमार लागुरी,वीरसिंह बलमुचू,संजय सरिल देवगम,सगोम टीम और आदिवासी हो समाज युवा महासभा से पंकज बांकिरा,राहुल पुरती,रविन्द्र गिलुवा,सुनीता पुरती,सत्यजीत हेम्ब्रम,प्रमिला बिरूवा,सुरेश पिंगुवा,योगेश्वर पिंगुवा,गब्बरसिंह हेम्ब्रम सहित अन्य लोग मौजूद थे ।



