लायंस क्लब चाईबासा लावण्या एवं झारखंड रोल बॉल एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास तथा पश्चिमी जिला प्रशासन के सहयोग के द्वारा चाईबासा के बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम में रोलबॉल एवं स्केटिंग के खेल का प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपायुक्त अनन्य मित्तनें किया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :
लायंस क्लब चाईबासा लावण्या एवं झारखंड रोल बॉल एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास तथा पश्चिमी जिला प्रशासन के सहयोग के द्वारा चाईबासा के बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम में रोलबॉल एवं स्केटिंग के खेल का प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के कर कमलों के द्वारा किया गया गया। इस कार्यक्रम में दिलीप खालको ,एसडीपीओ चाईबासा, जिला खेल पदाधिकारी राजेश . मनोज कुमार यादव(डायरेक्टर, इंटरनेशनल रोलबॉल फेडरेशन) चंद्रशेखर (जनरल सेक्रेटरी, कोच,इंडिया )समाजसेवी नितिन प्रकाश उपस्थित थे।


कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश ,सचिव स्वेता प्रकाश एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी। साथ ही लायंस क्लब चाईबासा से अध्यक्ष आनंद टिब्रेवाल,सचिव साकेत चौबे एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। जमशेदपुर से आए हुए 14 रोलर स्केट्स के प्रशिक्षित बच्चों ने आम लोगों के समक्ष अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। रोल बॉल खेल एक भारतीय खेल है जो भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है भारत सरकार ने रोलबॉल को आठवां इंडिजिनियस खेल भी घोषित किया है ।


रोलबॉल ऑल इंडिया स्कूल गेम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17,एवं सीनियर कैटेगरी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है। वर्तमान में विश्व के 56 देश इस भारतीय खेल को अंतर्राष्ट्रीय रोल बॉल फेडरेशन तहत खेल रहे हैं और अभी तक 5 वर्ल्ड कप का भी आयोजन हो चुका है। भारत सरकार ने नौकरियों में भी रोल बॉल खेल शामिल है और अब तक कई बच्चों को विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार के रोल बॉल खेल से नौकरी प्राप्त हो चुकी है।
 
लायंस क्लब एवं झारखंड रोलबॉल संघ पश्चिमी सिंहभूम के सारे अभिभावक एवं बच्चों से आग्रह करता है कि 21वीं सदी के इस सबसे तेज खेल के शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इसका लाभ ले।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post