चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम के द्वारा जिला अंतर्गत संचालित पब्लिक हेल्प सेल(जन सहायता कोषांग) तहत आमजनों द्वारा तथा जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों/समस्याओं के निष्पादन कार्यों का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा विभागवार पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए संलग्न पदाधिकारियों को संबंद्ध मामले में यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा वैसे मामले जो 21 से अधिक दिन से भी लंबित है, वैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पोर्टल में दर्ज करने सहित आगामी 3 अप्रैल को पुनः समीक्षा बैठक आयोजित करने के तदर्थ संसूचित किया गया।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा सभी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि पब्लिक हेल्प सेल जिला स्तर पर संचालित एक जन सहायता पोर्टल है, जिस पर आमजनों के द्वारा अपनी समस्याओं को टेलिफोनिक/व्हाट्सएप/ईमेल आदि के माध्यम से दर्ज करवाया जाता है। साथ ही सप्ताह में दो दिवस आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान दूरस्थ क्षेत्रों से समाहरणालय आने वाले लोगों की समस्याओं को भी इसमें सूचीबद्ध किया जाता है। इसलिए सभी पदाधिकारी पोर्टल में प्रेषित मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आम जनों के समस्याओं/शिकायतों को निष्पादित करें। जन सहायता कोषांग(पब्लिक हेल्प सेल) का संपर्क सूत्र- 06582-256301, व्हाट्सएप नंबर- 9279452376, ईमेल आईडी- apkasahayakdcws@gmail.com है।

