गम्हरिया ( दीपक कुमार दारोघा ) : गोराई तेली परिवार समिति का गम्हरिया में हुई बैठक में संजय गोराई सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने।
बताया गया कि सामाजिक विकास व सामाजिक न्याय दिलाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
समिति में मुख्य संरक्षक दिनेश गोराई, मुख्य सलाहकार छायाकांत गोराई मनोनीत किए गए। इसके अलावा उक्त समिति के महासचिव सनातन गोराई मनोनीत हुए। समिति में सुनील गोराई कोषाध्यक्ष एवं विभिन्न पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं।


