मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिला के तीर्थयात्री हुए रवाना


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत सरायकेला खरसावां जिला समाहरणालय से तीर्थ दर्शन के लिए तीर्थयात्री हुए रवाना।

जिला योजना पदाधिकारी फैजन सर्वर एवं जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन (नोडल) पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों से भरी बस को रवाना किया।


जिला खेल पदाधिकारी श्री चौधरी ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा रांची से आईआरसीटीसी के माध्यम से द्वारिकापुरी एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा कराया जाएगा। सरायकेला खरसावां जिला से 32 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन हेतु भेजा गया। 20 मार्च को रांची हटिया रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से रवाना हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post