आदिवासी हो समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : संजय ग्राम फुटबॉल मैदान में आदिवासी हो समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुदूईया ने किया।


आयोजित इस अधिवेशन में आदिवासी हो समाज महासभा की नियमावली, विधि, एवं उप विधि के तहत समाज के लोगों को प्रतिनिधि के रुप में रजिस्ट्रेशन कराया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय महासचिव यदुनाथ तियु ने कार्यक्रम में मंच संचालन किया।


इस अधिवेशन में बिहार विधानसभा के पूर्व डेप्युटी स्पीकर देवेंद्रनाथ चंपिया, रामेश्वर तैसूम, उक्त महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई, संयुक्त सचिव कोल झारखंड बोद्रा, विष्णु बानरा आदि गणमान्य की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post