आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को लेकर शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुभारंभ


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के संदर्भ में सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित शिक्षकों का प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुभारंभ हुआ।


प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दण्डपाट , बीपीओ रविकांत भगत की उपस्थिति में कार्यशाला शुभारंभ हुआ।
श्री भगत ने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान मिले। इसके लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यशाला है। 


वर्ग 1 से 3 के बच्चों का ज्ञान खेल-खेल में विकसित करना है। भाषा एवं संख्या की अवधारणा समझ के साथ विकास करना है। शुभारंभ हुई शिक्षकों की इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में राजीव गोष्ठमी, विचित्रा नंद प्रधान, जयदेव चंद्र त्रिपाठी, अनूप मंडल सक्रिय दिखे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post