जिला मुख्यालय में आयोजित आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक में कई प्रस्ताव अनुमोदित


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित समाहरणालय सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की आयोजित बैठक में कई प्रस्ताव अनुमोदित।

नई तकनीकी से खेती करने हेतु किसानों को प्रेरित करें : डीडीसी

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि किसान मेला आयोजित कर कृषकों को जागरूक करें। कृषकों को सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ मिले। कृषकों की आय में बढ़ोतरी हो इस हेतु कार्यक्रम संचालित करें। कृषि नई तकनीक से खेती करने हेतु किसानों को प्रेरित करें। योग्य लाभुकों को सरकार के योजना के तहत सहायक उपकरण सीड्स ससमय उपलब्ध कराएं।
इससे पहले बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा परियोजना निदेशक विजय कुजूर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में आत्मा ,एन.एफ.एस.एम के वार्षिक कार्य योजना 2022-23 पर अवयववार चर्चा हुई। आत्मा सरायकेला में कार्यरत कर्मियों का अवधि विस्तार, सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और प्रस्ताव अनुमोदित हुए।
मौके में नाबार्ड डीडीएम सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को ओटल मशीन (सहायक उपकरण) उपलब्ध कराया गया है। जो कि किसान उपयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे किसानों को मशीन की उपयोगिता, इसके फायदे तथा संचालन संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दें। ताकि मशीन का सही इस्तेमाल कर सकें।
बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सीट, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ अरविंद मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक तिवारी, कृषक प्रतिनिधि गणेश चंद्र गोराई, श्रीमती अर्चना सोरेन, आत्मा उप परियोजना निदेशक विजय कुमार सिंह सहित संबंधित की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post