रामगढ़ उपचुनाव में जीत के बाद सरायकेला नगर भाजपा आजसू में खुशी का माहौल, एक साथ मनाया जश्न


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की जीत पर सरायकेला नगर में भाजपा आजसू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल। एक साथ मनाया जश्न।


यहां तक की आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी की जीत से उत्साहित आजसू बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरायकेला में विजय रैली निकाली। गाजे-बाजे के साथ थिरकते हुए कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। अबीर-गुलाल लगाकर एनडीए की मजबूती को दिखाया। भाजपा नेता सह सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा की रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की जीत हुई। 

आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो को 21000 से अधिक मतों से हराया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की यह जीत झारखंड में बदलाव का संदेश दे गया। 

कार्यकर्ताओं में आजसू के दुर्गा चरण महतो, सरायकेला भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण, सुदीप पटनायक, सोहन सिंह, मोचीराम महंती, रत्नेश्वर पटनायक, राजीव लोचन महापात्र, उमेश भोल, आदि शामिल हुए। और अबीर-गुलाल खेल कर जनता में खुशियां बांटी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post