शहादत दिवस पर युवा कांग्रेस में साकची में शहीदों को दी श्रद्धांजलि


जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची आम बगान मैदान स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर युवा कांग्रेस द्धारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह और प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्र हमेशा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और सर्वाेच्च बलिदान का ऋणी रहेगा। 

जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जवां उम्र में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को हंसते-हंसते गले लगा लिया था। 

इस अवसर पर युवा नेता राकेश साहू, सत्यम सिंह, मो नौशाद, जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि देश के लिए युवाओं के लिए वे आदर्श और प्रेरणा है। उन्हें लाहौर षड़यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। मौके पर युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू, सचिन कुमार, भोला यादव, राहुल गोस्वामी, संध्या दास, कुलदीप सिंह, सुनील प्रसाद, गौतम साहू, पंकज सिंह, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post