सरायकेला: सरायकेला अंचल के नारायणपुर में 24 प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसका आज शुक्रवार को भव्य धुलौट व गावं परिभ्रमण के साथ संपन्न होगा। श्री श्री हरि संकीर्त्तन समिति गंगा क्लब नारायणपुर के तत्वाधान में आयोजित संकीर्त्तन से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय सा हो गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुईरी व रविंद्र महतो ने बताया कि 20 मार्च को गंधा दिवस के साथ संकीर्त्तन का शुभारंभ हुआ।
21 मार्च को विधिवत् पूजा अर्चना के साथ राधा गोविंद का नाम जाप शुरु हुआ जो अनवरत 72 घंटा तक जारी है। संकीर्त्तन में मेदिनीपुर की कागज पाल महिला संप्रदाय,पिलीत की पंचानन पातर महिला संप्रदाय,बुरुहातु के मनोहर बाबु राधा कृष्ण संप्रदाय,पुरानडीह के मोहन पुरान,रायडीह के मंगल दास गोस्वामी व नारायणपुर के काशीनाथ दास संप्रदाय दल द्वारा राधा गोविंद का अनवरत नाम जाप किया जा रहा है। शुक्रवार को भव्य धुलौट,गावं परिभ्रमण व महंत विदाई के साथ संकीर्त्तन का समापन होगा।
संकीर्त्तन के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुईरी,रविंद्र महतो,मनोज महतो,मधुसूदन महतो,नारायण महतो,रवि चंद्र महतो,शिवो महतो,सष्टी महतो,दुर्गा दास महतो व सुभाष चंद्र महतो समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा है।
