ख़ातियानी नेता जयराम महतो की गिरफ्तारी पर फूटा आक्रोश ,कांड्रा मोड़ पर आगजनी कर समर्थकों ने किया सड़क जाम, 60- 40 नाइ चलतों का दिया नारा


सरायकेला : खतियानी नेता जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर समर्थकों में उबाल देखा जा रहा है।गुरुवार को रांची में जयराम महतो के गिरफ्तार होने पर झारखंड खतियानी भाषा संघर्ष समिति के समर्थकों ने कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर टायर जलाकर विरोध करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते कांड्रा मोड़ पर कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। समर्थकों ने टायर जलाकर पुरजोर विरोध करते हुए जयराम महतो के अविलंब रिहाई की मांग उठाई। विरोध और प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल रही। जहां महिलाओं ने 60- 40 नाइ चलतो के जोरदार नारे लगाए। मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस द्वारा उग्र समर्थकों को समझाने- बुझाने के बाद वे शांत हुए। सड़कों पर जलाए गए टायरों को बुझाया गया। आवागमन सामान्य हुआ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post