सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ।
बैठक में बताया गया कि जिला में कुछ समिति द्वारा 30 मार्च को अधिकतम समिति द्वारा 31 मार्च को रामनवमी जुलूस निकाली जाएगी।
बैठक में उपायुक्त आरवा राजकमल ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधि व्यवस्था से संबंधित छोटी-बड़ी सभी घटना के बारे में जिला नियंत्रण कक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को अविलंब सूचना दें। उन्होंने आखडा संचालकों को जुलूस के साथ जनरेटर एवं लाइट की व्यवस्था रखने, जुलूस का वीडियो ग्राफी रखने सहित कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी आखड़ा समिति प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित कर निर्धारित रूट एवं समय अनुसार जुलूस संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सभी थाना प्रभारी को संबंधित आखड़ा समिति के साथ तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा जुलूस संपन्न कराने का निर्देश दिए।
बैठक में अपर आयुक्त सुबोध कुमार,डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, पुलिस उपाधीक्षक हरविंदर कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दराईबुरू, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल एसडीओ के अलावे बीडीओ, सीओ, संबंधित पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी, आखड़ा समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


