सरायकेला : कांड्रा पिण्ड्राबेड़ा से बुरुडीह मुर्गाघुटु होते हुए केरला पब्लिक स्कुल मोड़ तक करीब 16.331 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य का मंत्री चम्पाई सोरेन ने पिंड्राबेड़ा में शिलान्यास किया।
इससे पहले ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार मंत्री चंपाई सोरेन का भव्य स्वागत किया।
मौके में परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सड़क बन जाने से आवागमन करने वाले राहगीरों और छोटे एवं बड़े वाहनों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये औद्योगिक क्षेत्र का सड़क है। सड़क को काफ़ी मजबूत बनाया जाएगा ताकि यहां से गुजरने वाले वाहनों को कोई परेशानी न हो।
साथ ही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग जाएगा।
वहीं शिलान्यास के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
करीब 29 करोड़ की लागत से बनने वाली इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल , डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा, कृष्णा बास्के, रामदास टुडू,राजेश भगत, सलेन्दर मंडल, डुमरा पंचायत के ग्राम प्रधान दिलीप मंडल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
