सरायकेला( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य, श्री उज्जवल प्रकाश तिवारी, श्री विकास दोदराजका, एवं सुश्री रुचि कुजुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे एवं परिसदन में बाल अधिकार संरक्षण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
इससे पहले परिसदन पहुंचते ही बाल कल्याण समिति व पदाधिकारियों द्वारा सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में आयोग सदस्यों द्वारा बताया गया कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा अनुपालन प्राथमिकता है। बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी पूर्णतः बंद होनी चाहिए। विशेष बाल पुलिस इकाई के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। आयोग सदस्यों ने शिक्षा पदाधिकारियों को भी कई दिशा निर्देश दिए। और कहा कि दिए गए दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक के बाद उक्त आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में 25 प्रतिशत बीपीएल बच्चों को पढ़ाना है। अगर बीपीएल सीट पूरा नहीं हो रहा तो जागरूकता कार्यक्रम करें। इसका निर्देश दिया गया है।
बाइट : सदस्य, झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसई चार्ल्स हेंब्रम, अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, विशेष बाल पुलिस इकाई के पदाधिकारी चंदन कुमार बत्स, बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर, सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे।


