जिला मुख्यालय में आयोजित कौशल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कर कमलों से युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) द्वारा जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित काशी साहू महाविद्यालय में आयोजित अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला "कौशल महोत्सव" में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कर कमलों से युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 


नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने शुभकामनाएं दी। और कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, एएसडीसी, एनएसडीसी और एनसीबीआईटी ने आजीविका मिशन को नया आयाम दिया है। स्वास्थ्य शिक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी यह प्रयास किया जाएगा। लघु उद्यमी बनाने के लिए भी अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि "सेवा परमो धर्म" समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार गरीब, दलित, शोषित, वंचित पिछड़ों युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है।

बाइट : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 

कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आर जया ने कहा कि रोजगार मेला झारखंड के आदिवासी छात्रों और ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन मौका है। यूथ और इंडस्ट्री दोनों को एक प्लेटफार्म मिला। युवा स्किल सीख कर अपने करियर को संवार सकते हैं। इसके लिए मंत्रालय की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। 


एएसडीसी के सीईओ अरविंद लाहरी, सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल व संबंधित पदाधिकारी व अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं की काफी भीड़ रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post