बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिले : राज्यपाल
रांची ( दीपक कुमार दारोघा ) : चेंबर ऑफ कॉमर्स पीएचडी डिपार्टमेंट द्वारा रांची में आयोजित झारखंड हेल्थ केयर सम्मेलन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिले।
इसके लिए उन्होंने सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते कीमत से आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा।
अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए मेडिकल संस्थाओं को पहल करनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि रांची के अलावा अन्य जिला में भी स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। पीएचडी-सीसीआई सीईओ और महासचिव सौरभ सान्याल चेंबर द्वारा किये जा रहे कार्यों को बयां किया।
आवश्यकता
आवश्यकता
यूनिसेफ के आस्था अलंग के अलावे पारस एचईसी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ संजय कुमार सहित कई ने झारखंड में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से विचार रखे।



