कांड्रा हरिनाम संकीर्तन में पहुंचे मंत्री


मूल वासियों के पूजा स्थलों की जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराएगी झारखंड सरकार : मंत्री चंपाई सोरेन


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के कांड्रा डोका कुली में हरिजन कल्याण समिति द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन में राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन पहुंचे एवं भगवान से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

 इससे पहले समिति के सदस्यों द्वारा मंत्री श्री सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार पूरे झारखंड में मूल वासियों के पूजा स्थलों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराएगी। 
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्र सदस्य कृष्णा वास्के, जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा, राजेश भगत, कमेटी के वीरेंद्र कालिंदी, पंकज कालिंदी, संध्या देवी, मुनू महतो, आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post