कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के संघर्ष के साथ आगे बढ़ने एवं हर चुनौतियों का सामना करने का लिया संकल्प


चाईबासा : सूरत न्यायालय, गुजरात द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार गुरुवार शाम को कांग्रेस भवन , चाईबासा में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के संघर्ष के साथ आगे बढ़ने एवं हर चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया ।
कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि हम सभी हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के संघर्ष के साथ है , एवं केन्द्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ है ।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश हित में जो भी निर्णय लिए जाएंगे हम उसका अक्षरशः अनुपालन करेंगे।

देश हित - लोक हित में सदैव कार्य करेंगे एवं कांग्रेस पार्टी के साथ है ।
संकल्प लेने वालों में कांग्रेस के त्रिशानु राय , राज कुमार रजक, जितेन्द्र नाथ ओझा, लियोनार्ड बोदरा, दिकु सावैयां, इम्तियाज खान, सिकुर गोप, जगदीश सुंडी,मोहित सुल्तानियां, सिद्धेश्वर कालुण्डिया, मुकेश कुमार, बिरसा कुंटिया, रवि कच्छप, अली असगर, बुल्लू दास, मो.मोदस्सिर, सुशील कुमार दास आदि शामिल थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post