सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जमशेदपुर, बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश का विकास में झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में सड़क निर्माण से उद्योग की संख्या बढ़ेगी। जिससे रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान करोड़ों की सड़क परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के कार्यों की प्रशंसा की।
सिंहभुम संसद ने केंद्रीय मंत्री की किया प्रशंसा और भी रखी मांगे
सिंहभुम सांसद गीता कोड़ा ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अभी भी दो परियोजना लटकी हुई है। मनोहरपुर सहित दो आर ओ बी (रेलवे सह उपरी पुल) की मंजूरी दी जाए। कोल्हान में हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी मांग उन्होंने की।
सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सरायकेला में कार्यकर्ताओं से मिले एवं कुशल क्षेम जाना
जमशेदपुर से चाईबासा लौटने के क्रम में सरायकेला में सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कार्यकर्ताओं से मिले और विकास के मुद्दे पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया एवं कुशल क्षेम जाना। मौके में अनिल सोरेन, राज बागची सहित आदि कार्यकर्ता थे।


