कुचाई ईचाहातू में हुई गोलीकांड में जख्मी दसमती के भतीजा अजय को पुलिस ने किया गिरफ्तार


सरायकेला : कुचाई थाना अंतर्गत ग्राम ईचाहातू में 3 मार्च को हुई गोलीकांड में जख्मी दसमती के भतीजा अजय गुंजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


इस संबंध में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि जख्मी दसमति गुंजा टीएमएच में इलाजरत है। 


इस कांड का उद्भेदन हेतु सरायकेला-खरसांवा पुलिस अधीक्षक द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी व अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त अजय गुंजा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पीड़िता के भतीजा है। घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक खोखा, एवं एक एक्टिवा स्कूटी जप्त किया गया है।

हरविंदर सिंह, SDPO, सरायकेला

छापामारी दल में सरायकेला पुलिस निरीक्षक अनूप महतो, कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, आमदा ओपी प्रभारी अमित कुमार, दलभंगा ओपी प्रभारी अभिषेक प्रताप, कुचाई थाना सहायक अवर निरीक्षक विभास कुमार चौधरी शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post