सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : प्रकृति की गोद में फैला जिला मुख्यालय सरायकेला में दोल पुर्णिमा भक्ति उल्लास भरा रहा।
ऐसा लग रहा था मानव प्रकृति ने भी राधा गोविंद के साथ दोल यात्रा में होली खेलने के लिए आतुरता दिखाई हो।
फूलों संग होली खेले रघुवीरा। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की। जैसे जयघोष के साथ श्री जगन्नाथ मंडली द्वारा राधा गोविंद (राधा कृष्ण)मंदिर से प्रभु की दोल यात्रा निकली। भक्तों ने राधा गोविंद को झूला(पालकी)में लिए नगर परिक्रमा की। इस दौरान चौक चौराहे पर राधा गोविंद की स्वागत फूलों से हुई।
भक्तों ने पूजा-अर्चना की। अबीर गुलाल खेली। और प्रभु के प्रति आस्था जताया।
इससे पहले श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्तों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। और आनंद बाजार में प्रसाद का आनंद लिया। भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
.jpg)


