शांतिपूर्वक अच्छे से पर्व
त्यौहार मनाएं : एसपी
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आगामी पर्व, होली त्यौहार एवं सब ए बारात को लेकर सरायकेला खरसावां समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल ने शांति समिति की बैठक की एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने त्योहार को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को व पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने अपने क्षेत्र में एक्टिव रहने का निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक डीजे या लाउडस्पीकर पर गाना ना बजे। यह भी निर्देश दिया गया कि शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। उपायुक्त ने अवैध शराब बिक्री रोकने का भी निर्देश दिए। और कहा कि भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाएं। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा ने कहा कि होली पर्व में किसी तरह का समस्या नहीं हो इसीलिए पूर्व में ही सभी एक्टिव रहें। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिए। उन्होंने कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दी और कहा कि शांतिपूर्वक अच्छे से त्योहार मनाएं।
अरवा राजकमल, उपायुक्त, सरायकेला
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह, अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर, आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दराईबुरु, अपर आयुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला एसडीओ, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

