सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत ग्राम सिलपिंगदा के डेमकागोडा में नौंवी पथलगडी का वार्षिक समारोह ग्राम सभा सिलपिंगदा द्वारा आयोजित हुआ जिसमें जंगल का रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
इससे पहले गांव के मुंडा बोसेन मुंडा और गांव के पुजारी बुधु गोप द्वारा रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया गया।
समारोह में जैव विविधता का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए सभी ग्रामीण जिम्मेवारी लेने हेतु विचार-विमर्श की। ग्रामीण को संबोधित करते हुए "ग्राम सभा मंच" के जिला सचिव राजेश मुंडरी ने कहा कि जंगल हमारा जीवन है। जंगल से ही आजीविका अर्जित करते हैं। इसीलिए जंगल का रक्षा करना कर्तव्य है। पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का अधिसूचना 2022, के अलावे वन अधिकार प्रमाण पत्र सहित कई बिंदुओं पर समारोह में चर्चा हुई।
समारोह में सोयना मुंडा, सुखराम मुंडा, बुधु गोप, गोलगा सरदार, हीरालाल लोहार, बुधन सरदार, मंगल सरदार, रुईदास सरदार, सनातन सरदार, परता सरदार आदि उपस्थित थे।


