गाँव मे दिखा कांग्रेसीयों की सक्रियता का असर। फीता काट कर किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
सरायकेला : राजनगर प्रखंड के कुजु पंचायत के केलुगोट गाँव में गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि एवं स्थानीय मुखिया ने ट्रांसफार्मर का उद्धघाटन फीता काट कर किया ।वहीं अतिशीघ्र बिजली बहाल होने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।
बता दें कि पिछले 6 मार्च को केलुगोट में अज्ञात चोरों दुवारा ट्रांसफार्मर की चोरी हो गई थी।जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे।इसी दौरान ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस के प्रकाश महतो को 12 मार्च को जानकारी दी।प्रकाश महतो ने इस सम्बंध में तत्परता दिखाते हुए।सांसद श्रीमती गीता कोड़ा की मदद से अतिशीघ्र ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा कर ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुचाई।और इसका विधिवत उदघाटन किया ।
वहीं ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा ,प्रकाश महतो एवं सांसद प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश सचिव(युवा कांग्रेस) परमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश मुदईया ,सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष रुई दास चाकी,युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील सुंडी,कोल्हान संयोजक शोसल मीडिया प्रकाश महतो,जिला महासचिव हीरालाल तियु,प्रखंड अध्यक्ष(सरायकेला) सचिन हेम्ब्रम, कुजू पंचायत की मुखिया श्रीमती पिंकी वरदा,युवा कांग्रेस के साथी मनोहर तांती,रामसिंह बारी,पुजारी राम वरदा,लता सुंडी,बबिता बरदा, फुलमनी बरदा, जेमा बरदा,एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

