सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त ने की आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया। 

बैठक मे सर्वप्रथम उपायुक्त ने मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार के द्वारा वीसी के माध्यम से प्राप्त दिशा निदेशो से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लंबित आवास को पूर्ण कराने हेतु अवश्यक दिशा निदेश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने पूर्व की बैठक मे दिए गए दिशा निदेशो का समीक्षा करते हुए लंबित आवसो को यथा शीघ्र पूर्ण करने तथा द्वितीय किस्त हेतु लंबित मामलो मे प्रगति लेने के निदेश दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे लाभुक जो द्वितीय किस्त प्राप्त कर चुके है, उन्हे आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करें।


समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मृत लाभुकों के आश्रितों को नियमानुसार लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 तक के लंबित आवासों में तेजी लाए। साथ ही जमीन विवादित मामलों का समाधान सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को लाभ प्रदान करे।ताकि आवास निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके।

बैठक के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कई दिशा-निर्देश दिए। 


बैठक के अंत मे उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र का भ्रमण कर आवास योजना तथा मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरिक्षण करने के निदेश दिए।

 बैठक मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी ब्लॉक कोडनेटर एवं अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post