शोभायात्रा के दौरान दिखा
आकर्षक झांकी, श्रद्धालुओं ने दिखाया खेल करतब
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : राम नवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंग बली मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर राम भक्त हनुमान के प्रति आस्था जताया। पूरा क्षेत्र में भक्ति उल्लास का माहौल बना रहा।
तड़के सुबह से ही लोगों का रुख मंदिर की ओर रहा। चौक चौराहे में स्थित बजरंगबली प्रतिमा भी भव्य नजर आया। भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बजरंग समिति, माजणा घाट, नोरोड़ीह, राजबंध, आखड़ा समिति के सदस्यों ने भी पूजा अर्चना कर राम भक्त बजरंगबली के प्रति आस्था जताया।
अपराहन को शोभायात्रा निकली। श्री राम, लक्ष्मण, सीता सहित बजरंगबली की झांकी भी देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराह पर भक्त श्रद्धालुओं ने खेल करतब भी दिखाया। इस दौरान जय श्री राम का नारा गूंज रहा था। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराहे पर पुलिस सक्रिय रही।



