सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : रामनवमी आखड़ा जुलूस के मद्देनजर सरायकेला खरसावां जिला के खरकाई ब्रिज आदित्यपुर से कांड्रा टोलप्लाजा तक 31 मार्च 2:00 बजे अपराहन से रात्रि 11:00 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा।
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने 29 मार्च को ही दिशा निर्देश जारी किया है। दिशा निर्देश के मुताबिक बस, छोटी वाहन, एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहन नो एंट्री से मुक्त रहेंगे।

