बदलते समय में भी पत्रकारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण : अरविंद सिंह
सरायकेला : प्रेस क्लाब ऑफ सरायकेला-खरसावां की ओर से रविवार को ईचागढ़ विधानसभा के चांडिल डैम के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह मौजूद थे। मौके में क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह ने इनसे आशीर्वाद ली और अबीर गुलाल लगाकर पल को यादगार बनाया। आए अतिथि एवं पत्रकारों के साथ भी वे मिले और अबीर गुलाल खेला और एक दूसरे को होली की बधाई दी।
VIDEO
इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों ने भी नौका विहार का आनंद लिया।
VIDEO
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अरविंद सिंह ने कहा कि बदलते समय में भी पत्रकारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।पत्रकार ही हैं जो समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं।
प्रेस क्लाब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि पत्रकारों को आज एकजूट रहने की जरूरत है।
एकजूट रहकर ही वे अपनी समस्याओं का समाधान की दिशा में पहल कर सकते हैं।
सरायकेला बीडीओ मृत्युंजय सिंह ने कहा होली मिलन के मौके पर पत्रकारों में एक नई ऊर्जा का संचार होता दिख रहा है।
जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता पत्रकार हित में एक अच्छी पहल है। समारोह में पत्रकारों ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर होली मिलन समारोह को यादगार बनाया।






