सरायकेला खरसावां जिला परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित, अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने दिए कई दिशा-निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में जिला परिषद की समीक्षा बैठक सरायकेला सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ।


समीक्षा के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्री बोदरा ने संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि सभी विद्यार्थियों का बैंक खाता अप्रैल 2023 तक खोला जाए। मौके में सिविल सर्जन विजय कुमार ने सदस्यों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत कैंसर, ब्रेन हेमरेज,ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों से निजात हेतु पीड़ित योजना का लाभ ले सकते हैं। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित संबधित पदाधिकारी ने कार्य प्रगति की बातें रखी।


बैठक में सरायकेला खरसावां जिला के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के सचिव प्रवीण कुमार गागराई, कार्यपालक पदाधिकारी धनवीर लकडा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला परिषद सदस्य जिंगी हेंब्रम, सावित्री बानरा, लक्ष्मी देवी, पिंकी मंडल, आमोदिनी महतो, मालती देवगम, प्रखंड प्रमुख सहित संबंधित पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post