जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जल जीवन मिशन अंतर्गत विश्व जल दिवस के अवसर पर सरायकेला सामुदायिक भवन में सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय जल स्वच्छता संवाद कार्यक्रम उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल के महत्व के बारे में बताया गया। जल संरक्षण, शुद्ध पेयजल, जल बचाओ सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। मौके में जल बचाव हेतु लोगों ने शपथ लिया। इस जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वालों में दलाईकेला के मुखिया संचारी तिर्की, ईटाकुदर मुखिया बुधराम कुरली, कांडरा जलसहिया सरस्वती महतो, राजनगर जलसहिया तरुवाल महतो शामिल थे।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, संबंधित पदाधिकारी, पेयजल स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला के पदाधिकारी, अभियंता,कर्मी उपस्थित थे।

