जिला मुख्यालय सरायकेला में ओल्ड एज होम वरिष्ठ नागरिकों का सहारा बनने को तत्पर


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय के निकट ग्राम साहिबगंज स्थित वरिष्ठ नागरिक गृह (ओल्ड एज होम) फूरिडा संस्था द्वारा संचालित हो रहा है,जो कि परिवार से तिरस्कृत, निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा बनने को तत्पर है।


उक्त संस्था के अध्यक्ष भास्कर कुमार ने बताया कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक के लिए ओल्ड एज होम खुला है। रहना,खाना निःशुल्क है। प्राथमिक उपचार का व्यवस्था भी है। परिवार से तिरस्कृत, परेशान या निराश्रित बुजुर्ग महिला, पुरुष ओल्ड एज होम में जीवन गुजार सकते हैं। ओल्ड एज होम में रखने के लिए संबंधित बुजुर्ग व्यक्ति की आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं पहचान के लिए गारंटीकर्ता की आवश्यकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नागरिक गृह (ओल्ड एज होम) सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post