विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप करे कार्य, किसी भी प्रकार के लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई- उपायुक्त
राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बताते चलें कि उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आए टि डी ए श्री संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अलग अलग क्षेत्र के कुल 40 दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में रजिस्टर इंटरी, राशन वितरण की विवरणी समेत अन्य बिंदुआँ का जायजा ले कई आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। राशन डिलरों को ग्रामीणों के साथ सहयोगात्मक भाव रखने, उचित एवं निर्धारित दर पर ससमय राशन उपलब्ध कराने तथा अपने दुकान निर्धारित समयानुसार खोलने के निदेश दिए गए।
जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो के 40 दुकानों का किया गया निरिक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
निरिक्षण क्रम मे विभिन्न माध्यम से की राशन डिलरो द्वारा अपने इच्छानुसार दुकान खोलने, कम राशन देने, दुकान बंद रहने जैसी शिकायतों पर दुकानों का औचक निरिक्षण किया जा रहा है। इस सम्बन्ध मे उपायुक्त ने कहा की जितने भी दुकानों का निरिक्षण आज किया गया है उनमे ऐसे दुकान जिनमे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आमजनों की शिकायत सत्य पायी गईं है उनपर नियमसंगत करवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त ने कहा की जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किसी भी दिन किसी भी समय दुकानों का औचक निरिक्षण किया जा सकता है। अतः सभी पि डी एस डीलर निर्धारित समयानुसार दुकान खोले राशन कार्ड धारियों को उचित मात्र मे राशन दे तथा यह सुनिश्चित करे की लाभुकों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा की सभी पीडीएस दुकानदार विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक नियमानुसार कार्य करे, किसी भी प्रकार की कोताही (जैसे समय पर दुकान ना खुलना, राशन कम देना, राशन के बदले राशि वसूलना इत्यादि) पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।




