सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित कुमार विजय प्रताप राज्य संपोषित बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा एवं गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मौके में अतिथियों ने विभिन्न स्कूल से यहां कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में केंद्र संचार ब्यूरो द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी लगाया गया था। कई विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। अतिथियों ने अवलोकन किया।
नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी क्षितिज जी ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में युवा कलाकार चित्रकला, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता इसमें शामिल है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। पुरस्कार राशि उनके खाते में जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रेणुका महतो द्वितीय संध्या महतो, तृतीय स्थान ज्योति दारोघा ने प्राप्त की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम उर्वशी पाठक एवं समूह, द्वितीय छोटी हांसदा एंड टीम, तृतीय स्थान आशा देवगम एंड टीम ने हासिल की। चित्रकला में शोभारानी वानसिंह, खुशबू प्रधान, स्वरूप सोय, क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त की। कविता में प्रथम दीपिका महतो, द्वितीय पूजा गोप, तृतीय स्थान कुमकुम सरदार ने हासिल की। मोबाइल फोटोग्राफी में प्रथम रातरानी जामुदा, द्वितीय दीप्ति हेंब्रम, एवं तृतीय स्थान बजरंग महांती ने प्राप्त की।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया।
अतिथियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, भी उपस्थित थे। विद्यालय प्रधानाध्यापक नारायण कुमार एवं शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम को सफल करने में सक्रिय दिखे। अंत में नेहरू युवा केंद्र के रामचंद्र राव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
