जिला स्तरीय जीवनांक संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित


आज के समय में जन्म मृत्यु का निबंधन बेहद जरूरी : डीसी


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : सांख्यिकी शाखा द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में जिला स्तरीय एक दिवसीय जीवनांक संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला में राज्य स्तर से आए प्रशिक्षणकर्ता के द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता इसकी पंजीकरण करने की अवधि सहित कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। संबंधित पदाधिकारी, अपलीय पदाधिकारी की कार्य शक्तियां एवं दायित्व आदि बिंदुओं पर चर्चा हुआ।
इससे पहले सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल ने इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में उपायुक्त आरवा राजकमल ने कहा कि आज के समय में जन्म मृत्यु का निबंधन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेवार माता-पिता को अपने बच्चों का निबंधन अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र के महत्व के बारे में भी बताया। अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने भी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। एवं इसकी आवश्यकता पर बल दिया।


कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक श्री नकुल उरावं, झारखंड राज्य जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक संचालक आशुतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फैजान सर्वर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीएचसी प्रभारी, नगर निकाय के संबंधित पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी प्रवेक्षक, पंचायत सेवकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post