सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : स्थानीय इन्द्रा टांडी स्थित आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा संस्था द्वारा संवर्धना उत्सव आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पद्मश्री शशधर आचार्य ने छऊ कला में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड पाने वाले ब्रजेंद्र पटनायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ पुरस्कार पाने वाले विश्वनाथ कुंभकर को भी सम्मानित किया। मौके में श्री शशधर आचार्य ने कहा छऊ कला के विकास के लिए भावी पीढ़ी आगे आएं । संस्था भविष्य में भी कलाकारों का संवर्धना करते रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कलाकार रजत पटनायक, भोला महंती के अलावे उत्कल सम्मेलन के सुदीप पटनायक, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जलेश कवि, आदि कलाकार व कला प्रेमियों ने अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले इन कलाकारों को बुके भेंट की एवं इनकी प्रशंसा की।
इस खुशी के अवसर पर संस्था के कलाकार एकजुट हुए और सुसंस्कृति का परिचय दिया।
कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने प्रतिभोज का भी आनंद उठाया। उक्त संस्था के रंजीत आचार्य ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Tags
Saraikela kharsawan



