वेदांता मिशन का नर्सरी टीचर ट्रेनिंग एवं चाइल्ड केयर कैंप सरायकेला में 15 से


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से वेदांता मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय महिला रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला अंतर्गत नर्सरी टीचर ट्रेनिंग एवं चाइल्ड केयर कैंप का आयोजन सरायकेला हंसाहुडी स्थित सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15 मार्च से प्रारंभ होगा।

स्कूल संचालक विद्याधर दास ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेदांता मिशन के राष्ट्रीय शिक्षा सचिव सुनील कुमार के निर्देश के आलोक में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग का आयोजन तय है। जिसमें निम्न आय के एससी, एसटी, ओबीसी तथा साधारण वर्ग की युव्तियों, महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मिशन द्वारा सभी राज्य में ऐसे कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 13 मार्च से 15 मार्च तक नामांकन व 15 से 6 माह का ट्रेनिंग होगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post