जिला मुख्यालय में आयोजित कृषि एवं वनोपज आधारित जीविकोपार्जन विषयक कार्यशाला में सहकारिता पर दिया गया जोर

लैंपस के माध्यम से किसानों का उत्पाद लाने का मतलब है, किसानों को अच्छा रेट मिलेगा : डीसी


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : सिधो कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता फेडरेशन लिमिटेड रांची द्वारा सरायकेला खरसांवा जिला मुख्यालय स्थित वन चेतना केंद्र में आयोजित कृषि एवं वनोपज  आधारित जीविकोपार्जन विषयक कार्यशाला में सहकारिता पर दिया गया जोर। 

कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सहकारी समितियों के विचार और संबंधित सफलता की कहानियों पर रांची से आए टीम ने प्रकाश डाला।

इस कार्यशाला में उपायुक्त अरवा राजकमल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लैंपस के माध्यम से किसानों का उत्पाद लाने का मतलब है, किसानों को अच्छा रेट मिलेगा। वन उपज, सब्जी या धान किसानों का उत्पाद एक साथ लाने से ज्यादा होगा। 


विक्रेताओं के साथ मोलभाव कर एक अच्छा रेट मिलेगा। उन्होंने सरकार के विभिन्न योजनाओं की चर्चा की और कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को बाजार से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है। किसान महासंघ से जोड़कर यहां के उत्पाद को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएं।


कार्यशाला में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री ए.नारायण, आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दराईबुरू, पंचायत राज पदाधिकारी धर्मवीर लकडा, जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक तिवारी, उक्त फेडरेशन के ऋषिकेश कुमार, शीला मतंग, दीप शिखा, कालंदी सेठी, कृशनु दास सहित विभिन्न लैंपस अध्यक्ष क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post