भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सरायकेला में दो विधानसभा का संयुक्त कार्यशाला संपन्न

कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं को बताया जीत का सिद्धांत


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : स्थानीय उत्कलमणि गोपबंधु पठागार में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के तहत सरायकेला और खरसावां, दो विधानसभाओं की संयुक्त कार्यशाला संपन्न हुई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विजय महतो ने सर्वप्रथम स्वागत भाषण से मंचासिन अतिथियों और उपस्थित आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को बताया जीत का सिद्धांत। उन्होंने कहा कि जो कांस्टीट्यूएंसी नहीं जीत पाए हैं, इसके लिए ओर थोड़ा प्रयास करना है। 

उन्होंने कहा कि चुनावी मोड़ आ चुका है भाजपा कार्यकर्ताओं को ओर ज्यादा सजग रहना है ।


कार्यकर्ताओं को जमीनी बातों का पता होना चाहिए।अगर गांव में किसी बच्चा को उच्च शिक्षा की जरूरत है तो कार्यकर्ताओं को इसका पता होना चाहिए।
केंद्र से कितना अनाज मिल रहा है या केंद्रीय योजनाओं के लाभ किसे मिल रहा है या किसे मिलना चाहिए यह सब बातें सभी कार्यकर्ताओं को पता होना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनाने के लिए काम नही करती बल्कि वह राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है ।
श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि सिक्किम के आदिवासी कठिन परिस्थितियों में जीवन जीते थे। उन्हे मुख्य धारा में नही जोड़ा गया था।अब सरकार ईमानदारी से उन्हें मुख्यधारा में जोड़ रही है। 
उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा  कि सरायकेला खरसावां से जिन बच्चियों को ट्राइबल मंत्रालय के सहयोग से नौकरी मिला, वह बच्चियां अब स्मार्ट तरीके से ऑफिस को संभाल रही है ।  
आनेवाले समय में इस क्षेत्र में और भी रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। 

अगला रोजगार मेला सिमडेगा में लगेगा ।


कार्यशाला में अजय राय,जे.बी तुबित, मंगल सोय, गणेश माहली, श्रीमती मीनाक्षी पटनायक,मनोज चौधरी, दुलाल स्वांसी, राकेश मिश्रा, ठाकुर दास महतो,सोहन सिंह, पंकज कुमार,बद्री नारायण, बिरेंद्र सिंह,बलवंत पांडे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम में राकेश सिंह ने मंच संचालन किया। अंत में मधु गोराई ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post