रंगों का त्योहार होली व शब ए बारात को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : रंगों का त्योहार होली व शब ए बारात को लेकर सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ।
बैठक में होली पर्व व शब ए बारात के अवसर पर शांति व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने का निर्णय हुआ।

इससे पहले बैठक में सदस्यों ने स्पष्ट किया कि होली से पहले 7 मार्च को होलिकादहन रश्म होगा। 8 को होली मनाया जाएगा। पर्व को मनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। 


सदस्यों में मुस्लिम समुदाय लोगों ने स्पष्ट किया कि शब ए बारात(शब यानि रात और बारात मतलब बरी होना) में इबादत के लिए मस्जिद और कब्रिस्तान में जाते हैं। घरों को सजाया जाता है। लोग पूरी रात अल्लाह की इबादत करते हैं। नमाज पढ़ते और अल्लाह से पिछले गुनाह की माफी मांगते हैं। आगामी 7 मार्च को होने वाली शब ए बारात के लिए सदस्यों ने पुलिस पेट्रोलिंग का सुझाव दिया। 


बैठक में अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा ने कहा कि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। अशलील गाना पर प्रतिबंध रहेगा। सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। मौके में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने भी सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु हर आदमी का सहयोग जरूरी है। बैठक में एएसआई एसएल सिंह, एएसआई बनारसी दास, एएसआई बीरबल महतो के अलावे सदस्यों में दिलीप शंकर आचार्य, संजय चौधरी, गणेश गागराई, सानोदास, रविंद्र मंडल, दुर्गा हायबुरु, मोहम्मद जुबेर, अब्दुल कुदुस, खलील अहमद आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post