सीपी राधाकृष्णन होंगे झारखंड के नए राज्यपाल

12 राज्यों के गवर्नर व लद्दाख के एलजी में हूई फेरबदल


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस बदले गए, सीपी राधाकृष्णन होंगे झारखंड के राज्यपाल।
भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यों के गवर्नर एवं  एलजी में फेरबदल की है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के इस्तीफा को उन्होंने मंजूरी दी। लद्दाख के उपराज्यपाल(एलजी) राधाकृष्णन माथुर का इस्तीफा को भी मंजूरी मिला।


राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया। ब्रिगेड ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल (एलजी) नियुक्त किया है। इसके अलावे लेफ्टिनेंट जनरल कैवलय त्रिविक्रम परनाईक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल जबकि लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल, रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल, एल गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल, फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल, राजेंद्र विश्वनाथ अल्केर को बिहार का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post