सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंदुझर को यूनिवर्सिटी का तोहफा दिया।
काफी वर्षों से लोग धरणीधर स्वंय शासित कॉलेज को विश्वविद्यालय की मान्यता दिलाने के लिए संघर्षरत थे। आखिरकार ओडिशा सरकार ने वर्षों की मांग पूरी की। अब डीडी कॉलेज को यूनिवर्सिटी का मान्यता मिला। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खुशी का इजहार करते हुए संदेश दिया कि धरणीधर कॉलेज यूनिवर्सिटी हुआ।
इस खबर से केंदुझर जिला सहित आसपास पड़ोसी राज्य के छात्र-छात्राओं में भी खुशी की लहर है।
