जिला मुख्यालय में आयोजित रोजगार मेला में मंत्री चंपाई के कर कमलों से युवक-युवतियों को मिला नियुक्ति पत्र


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला  स्थित सरायकेला खरसावां जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में आयोजित रोजगार मेला में मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन के कर कमलों से युवक युवतियों को मिला नियुक्तिपत्र।


आयोजित मेला में  सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों द्वारा कुल 25 स्टाल लगाए गए थे। जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार टीम के साथ सक्रिय दिखे। रोजगार मेला में बेरोजगारीयों का भारी भीड़ रही। करीब 2100 से अधिक बेरोजगारों ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें 1118 आवेदन हुए शॉर्टलिस्ट, वहीं 118 आवेदन को अंतिम नियुक्ति के रूप में चयन किया गया है। 

कुछ को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी मिला। 




इससे पहले मंत्री सोरेन का उपायुक्त अरवा राजकमल ने यहां स्वागत किया। 


मंत्री ने यहां विभिन्न निजी संस्थान द्वारा लगाए गए  स्टॉल का निरीक्षण किया। 

आयोजित रोजगार मेला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद मंत्री सोरेन ने कहा कि सरकार के उद्देश्य को पूरा करने में निजी संस्थान का सहयोग अपेक्षित है। सरकार ने कानून बना दिया है। हर कंपनी 75 प्रतिशत स्थानीय को नौकरी दें। नियोजन नीति नियमावली आधार पर निजी संस्थान स्थानीय को प्राथमिकता दें। मौके में इनके कर-कमलों से 18 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र मिला। उद्घाटन सत्र के बाद मंत्री ने यहां जिले के 52 विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इसमें लघु सिंचाई विभाग के 38, कल्याण विभाग के 13, वन विभाग के एक योजना है।

पूरे कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष शुभेंदु महतो, वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दराईबुरू, अपर आयुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार आदि संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement


Advertisement

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post