जिले में पहली बार बड़े पैमाने पर स्थानीय उम्मीदवारों को मिलेगा स्थानीय संस्थानों में रोजगार के अवसर।
माननीय मंत्री, श्री चम्पाई सोरेन, झारखण्ड सरकार होंगे मुख्य अतिथि।
शनिवार, 25 फरवरी 2023 को सरायकेला मेन रोड में सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित जिला नियोजनालय के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों हेतु 15 से अधिक स्थानीय नियोजक लेकर पहुचेंगे अपने संस्थान की रिक्तियां
स्थानीय अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर होगा फोकस
अभ्यर्थियों हेतु 15 से अधिक स्थानीय नियोजक लेकर पहुचेंगे अपने संस्थान की 500 से अधिक रिक्तियां
जिला नियोजन पदाधिकारी : रवि कुमार
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सरायकेला के सौजन्य से इस रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री चम्पाई सोरेन, माननीय मंत्री, झारखण्ड सरकार द्वारा उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में 15 से अधिक स्थानीय नियोजक 500 से अधिक रिक्तियों के साथ स्थानीय उम्मीदवारों को रोजगार देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वर्तमान में हमारा पूरा फोकस स्थानीय अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है।
आठवीं, दसवीं, इंटर, ग्रेजुएशन, बी टेक, एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा, नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट की योग्यता।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में टाटा स्टील लौंग प्रोडक्ट्स, ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रामकृष्ण फॉरजिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, स्कूल नेट इंडिया लिमिटेड, नेशनल प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी सर्विसेज, टी के कंस्ट्रक्शन एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी ऑफ इंडिया, नरसिंह इस्पात लिमिटेड, रिलायंस ट्रेंड्स, श्रीराम ऑटोमोबाइल, बी एन ट्रैक्टर सहित अन्य प्रतिष्ठित स्थानीय संस्थानो द्वारा आठवीं, दसवीं, इंटर, ग्रेजुएशन, बी टेक, एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा, नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट की योग्यता रखने वाले बेरोजगार अथवा अनुभवी उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ एवं वैध पहचान पत्र लाना एवम झारखण्ड राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का अब तक निबंधन नहीं हो पाया हो, उनके लिए इस रोजगार मेला में ऑन स्पॉट निबंधन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने जिले के सभी योग्य व्यक्तियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार प्राप्त करें।
इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।
