सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर झारखंड स्वयंसेवी संस्था संगठन द्वारा साकची स्थित बोधी मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में कई निर्णय लिए गए।
बैठक में आगामी 12 मार्च को आदित्यपुर रोड नंबर 14 स्थित सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त विजया जाधव को मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया जाएगा। पटमदा में भी कार्यक्रम करने की बात हुई।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जवाहरलाल महाली ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि होली के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संस्था द्वारा 12 मार्च को रखी गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में संस्थान के सचिव असित महतो, उपाध्यक्ष मीरा तिवारी, निशिकांत महतो, रानी कालुंडिया, संगीता सोरेन, वैजयंती बारी, सहित संस्था के प्रदेश व जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement


