सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक केंदुझर धरणीधर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन करेंगे एवं केंदुझर जिला को विभिन्न विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे।
मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक 13 फरवरी पूर्वाहन 11:20 बजे धरणीधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और पूर्वाहन 11:23 बजे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री मेडिकल छात्र-छात्राओं से वार्तालाप भी करेंगे।
वह 11:30 बजे प्रस्थान करेंगे और 11:35 बजे पब्लिक प्रोग्राम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक मेडिकल कॉलेज के पास आयोजित पब्लिक प्रोग्राम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले केंदुझर जिला को विभिन्न योजनाओं का तोहफा देंगे।



